व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का पुलिस लाईन बालाघाट ने जीता खिताब

0

नगर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में म.प्र. शासन के पूर्व गृह मंत्री स्व. श्री पंडित नंदकिशोर शर्मा जी की स्मृति में गत २४ दिसंबर से जारी तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का २६ दिसंबर को रात १० बजे फाइनल मैच के साथ समारोहपूर्वक समापन किया गया। यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने म.प्र. शासन के पूर्व गृहमंत्री स्व. नंदकिशोर शर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। २६ दिसंबर को दो सेमी फाइनल मैच खेला गया जिसमें प्रथम मैच साकोली (महाराष्ट्र) व मलारा (बरघाट) के मध्य खेला गया जिसमें मलारा (बरघाट) टीम के खिलाडिय़ों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सेमी फाइनल मैच जीत कर फाइनल मैच में स्थान प्राप्त किया। वहीं दुसरा सेमी फाइनल मैच पुलिस लाईन बालाघाट व सीटी क्लब बालाघाट के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस लाईन बालाघाट टीम के खिलाडिय़ों ने खेल का बेहतरर प्रदर्शन कर फाइनल में स्थान प्राप्त हुआ। जिसके बाद मलारा (बरघाट) व पुलिस लाईन बालाघाट के मध्य फाइनल मैच खेला गया और पुलिस लाईन बालाघाट के खिलाडिय़ों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय ओपन व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का खिताब जीता। अतिथियों के हस्ते पुलिस लाईन बालाघाट की टीम को प्रथम पुरस्कार ११००० रूपये, उपविजेता टीम मलारा (बरघाट) को द्वितीय पुरस्कार ७००० रूपये एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि म.प्र. शासन के पूर्व गृहमंत्री पं. स्व. नंदकिशोर शर्मा ‘बड़े भाऊÓ की ९८ वें जन्मजयंती के अवसर पर उनका प्रिय खेल लालबर्रा की पहचान बने इसलिए तीन दिवसीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और आयोजित प्रतियोगिता में बालाघाट जिले सहित अन्य जिलों के खिलाडिय़ों ने पहुंचकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया साथ ही खेल में हार-जीत लगा हुआ है परन्तु जो टीमे हारी है उन्हे प्रयास करते रहना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी और सभी खिलाड़ी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम का नाम प्रदेश व देश में रौशन करें। म.प्र. शासन के पूर्व गृह मंत्री स्व. श्री पंडित नंदकिशोर शर्मा जी की स्मृति में गत २४ दिसंबर से जारी तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन व्हॉलीवाल प्रतियोगिता में बालाघाट, सिवनी व महाराष्ट्र रा’य की १६ टीमों ने भाग लेकर अपने व्हॉलीवाल खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here