भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिटनेस टेस्ट में पास हो गये हैं और अब वह गुरुवार को मोहम्मद सिराज, और शार्दुल ठाकुर के साथ टी20 विश्वकप में भाग के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगें। शमी को विश्व कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था पर मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण अब उन्हें अंतिम ग्यारह में स्थान मिलना तय माना जा रहा है। वहीं एक अन्य स्टैंडबाय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीपक चाहर अब तक पीठ में आये खिंचाव से उबर नहीं पाये हैं , इसलिए फिलहाल वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ही रहेंगे।
चाहर का विश्वकप तक फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। ऐसे में चाहर की जगह पर शार्दुल को टीम में जगह मिलना तय नजर आ रहा है। वहीं दो और स्टैंडबाय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई अभी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे और देश में ही रहेंगे। शमी , शार्दुल और सिराज के साथ ही एनसीए के डॉ नितिन पटेल भी ऑस्ट्रेलिया जायेंगे। टीम प्रबंधन के अनुसार शमी फिट हैं और जाने के लिए तैयार हैं। चोटिल होने के कारण उन्हें हाल में अभ्यास का कम अवसर मिला है पर अनुभवी होने के कारण उन्हें विश्वकप में गेंदबाजी करते हुए परेशानी आने की संभावना नहीं है। अनुभवी होने के कारण वह जानते हैं कि किस प्रकार लय हासिल की जाये। एक बड़ी चुनौती है लेकिन वह एक अनुभवी गेंदबाज है और जानता है कि उसकी क्या जरूरत है। वहीं चाहर अभी भी फिट नहीं हैं। इसलिए उनको लेकर कोई भी फैसला फिजियो करेंगे। वहीं आईसीसी दिशानिर्देशों के अनुसार भाग लेने वाली टीमों के पास 9 अक्टूबर तक अपनी टीम में बदलाव करने का अवसर अब अह यह समय सीमा निकल गयी है। इसलिए अब टीम में किसी भी बदलाव से पहले आईसीसी की अनुमति लेने पड़ेगी। उसके बाद श्मी ओर शार्दुल को टीम में शामिल किया जा सकेगा। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को परंपरागत प्रतिद्विंदी पाकिस्तान से होगा।










































