शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसे लाठी से की मारपीट

0

बालाघाट
रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम दिनेरा में एक शराबी व्यक्ति ने अपने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसे, लाठी से बेरहमीपूर्वक मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना 4 अप्रैल के 11:00 बजे करीब हुई। घायल महिला प्रेमलता पति राजेश पंचेश्वर 40 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2004 में प्रेमलता की शादी राजेश पंचेश्वर के साथ में हुई है जिनके चार बच्चे है। जिनमें तीन लड़की और एक लड़का है। शादी के 5 साल तक राजेश ने अपनी पत्नी को ठीक से रखा उसके बाद वह शराब पीने का आदी हो गया और शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रेमलता को आए दिन उसके चरित्र पर शक करते हुए और किसी से किसी बातचीत करने पर मारपीट करते रहता था। 4 अप्रैल को प्रेमलता अपने घर में थी तभी 11:00 बजे राजेश पंचेश्वर शराब के नशे में घर आया और वह पत्नी प्रेमलता को अनावश्यक रूप से उसके चरित्र पर शक करते हुए अश्लील गालियां देने लगा। हाथ भूसे से मारपीट करने के बाद, राजेश ने पत्नी प्रेमलता को लोहे की फुकनी से उसके सिर में मारा और नुकीला नोक वाला सरोता लेकर मारने दौड़ा तभी प्रेमलता अपनी जान बचाकर वहां से भागी और बाड़ी तरफ निकली। राजेश ने दौड़कर उसे लाठी से बेरहमीपूर्वक मारपीट कर रहा था तभी उसके पड़ोस में रहने वाले उसके जेठ, जेठानी सहित परिवार केअन्य लोग दौड़े और बीच बचाव किये। मारपीट में प्रेमलता बेहोश हो गई थी। खबर मिलते ही प्रेमलता के मायके के लोग पहुंचे और उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये। जिला अस्पताल पुलिस ने प्रेमलता का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना रामपायली भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here