शरीर पर तिल ने बचाई मशहूर मॉडल की जान, सच जानकर लोग हुए हैरान

0

यह दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शरीर पर काले तिल के कारण एक मॉडल की जान बच गई। शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। अगर उसके बदन पर तिल न होता तो शायद वह आज जीवित न होती। इस मॉडल की चर्चा इन दिनों दुनिया भर में हो रही है। आइए जानते है पूरा मामला क्या है।

तिल की वजह से बच गई मॉडल की जान

युवती का नाम एलिसन के बाउल्स (Alison Kay Bowles) है। वह अमेरिका के प्लोरिडा में रहती है। एलिसन एक मशहूर मॉडल हैं। शरीर पर तिल होने की वजह से वह अक्सर ट्रोल होती थीं। लेकिन इन्हीं तिल के कारण आज वह जिंदा हैं

दोस्त ने दी खास सलाह

हुआ यूं कि एलिसन की एक दोस्त ने उसे इन तिल के बारे में आगाह कर दिया था। उसने सलाह दी थी कि अगर उनका रंग बदलता है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बेशक मॉडल ने इस सलाह को गंभीरता से लिया। डॉक्टर के पास गई और जांच की। डॉक्टरों को कैंसर का पता चला।

कैंसर फर्स्ट स्टेज पर था

सौभाग्य से कैंसर फर्स्ट स्टेज पर था। इसलिए उसका जल्दी इलाज किया गया। एलिसन की जान बच गई। दरअसल मॉडल की फ्रेंड को भी ऐसा ही कैंसर था। उसके समान लक्षण थे। इसलिए उसने एलिसन को चेतावनी दी।

कौन है एलिसन के बाउल्स?

बता दें एलिसन के बाउल्स एक मशहूर मॉडल हैं। इंस्टाग्राम उनके 2.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। वह बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग करती हैं। लेकिन जैसे ही बिकिनी फोटो पोस्ट करती थी। शरीर पर बहुत सारे तिल के कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगते थे। एलिसन ने कहा कि यह काले धब्बे थे। जिसने उसकी जान बचाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here