शर्तों के साथ मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हैं अशोक गहलोत

0

राजस्थान में अशोक गहलोत की जगह कोई दूसरा मुख्यमंत्री शपथ ले सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गहलोत सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। इसका अगर दूसरा मतलब निकाला जाए तो अशोक गहलोत अगले कांग्रेस अध्यक्ष हो सकते हैं। इससे पहले अशोक गहलोत के करीबियों ने राजस्थान में बगावत छेड़ दी थी, जब सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की बात सामने आई तो गहलोत समर्थक कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद वो नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए गहलोत की तरफ से एक बड़ी शर्त रखी जाएगी। गहलोत चाहते हैं कि उनके विश्वस्त 102 विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाए। सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए गहलोत किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here