शहर में दूध बेचने आने वाले विक्रेताओं ने ग्राहकों को दी सूचना,अप्रैल से बढ़ सकते हैं खुले दूध के दाम

0

बीते 1 वर्ष से महंगाई की मार का असर हर वस्तु पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में डब्बा बंद, पॉलिथीन पैक दूध के दाम भी लगातार बढे हैं। जिसे देखते हुए घरों तक दूध विक्रय करने आने वाले दूध विक्रेताओं ने भी दूध के दाम बढ़ाने का संकेत दे दिया है।

पद्मेश न्यूज से चर्चा के दौरान दूध विक्रेताओं ने बताया कि महंगाई की वजह से कम दाम में दूध बेचना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। लगातार पशु आहार और अन्य सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा अप्रैल माह से दूध के दाम बढ़ाए जाने को लेकर अपने अपने ग्राहकों को सूचनाएं दी जा रही है।

इस दौरान अन्य दूध का विक्रय करने वाले विक्रेताओं को डर इस बात का भी है कि उनका कोई संगठन नहीं कोई संघ नहीं जिस कारण दूध के दाम बढ़ाए जाने को लेकर सभी लोग एकमत हो उन्हें इस बात का भी डर सता रहा है कि यदि उन्होंने दूध के दाम बढ़ाए तो दूसरे दूध के विक्रेता कम दाम पर दूध बेच देंगे जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है।

इस विषय पर जब हमने ग्रहणीओं से चर्चा की तो उन्होंने एक स्वर में यही कहा यदि दूध के दाम बढ़ रहे हैं तो दूध पेवर मिले उसमें पानी ना मिलाया जाए तो दाम अधिक देने में कोई हर्ज नहीं। लेकिन ऐसा होता नहीं एक-दो दिन ऐसा बोलने के बाद दूध विक्रेता वाले फिर पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं और पानी मिलाकर दूध बेचते हैं।

निश्चिती दूध विक्रेता का कोई संघ नहीं और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं। नतीजा आज जिला मुख्यालय में ही दूध के दाम 30 रुपिये से लेकर 45 रुपिये तक बिक रहा है। आगामी दिनों में यह दाम किस तरह से बढ़ते हैं। दूध विक्रेताओं का क्या मापदंड रहता है यह भी सरकार के नियंत्रण के बाहर है। इसीलिए अधिक दाम देकर भी पेवर दूध मिल जाए इस बात की उम्मीद फिलहाल बालाघाट जिले में बेमानी दिखाई दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here