एक ओर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में उचित कानून व्यवस्था और मुस्तैद प्रशासन होने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर नगर सहित पूरे जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जहा चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून की परवाह। जो बेखौफ होकर आए दिनों चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं चोरी के लगातार बढ़ते जा रहे इन्हीं मामलों के बीच रविवार रात किन्ही अज्ञात चोरों ने लामता बस स्टैंड बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर को अपना निशाना बना कर मंदिर से चांदी के 9 छत्र , एवं 01 चांदी का भमडंल, 03 पीतल के भमडंल चुरा ले गए, बताया जा रहा है की चोरो द्वारा दान पेटी को भी तोड़ने कि कोशिश कि गई थी, लेकिन अज्ञात चोर उक्त दान पेटी को तोड़ने में ना कामयाब रहे। और वहां से फरार हो गए, सुबह जैसे ही सामाजिक बंधु मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने की बात का पता चला जिसकी शिकायत उन्होंने तुरंत लामता पुलिस में दी।जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुँची, जहा का मुआयना किया गया, वही बालाघाट से जांच टीम बुलाकर मंदिर के संदिग्ध स्थानों का फिंगर प्रिंट लिया गया । वही अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना को जैन समाज ने निंदनीय बताया
जैन समाज ने जैन मंदिर में जांच के बाद मंदिर एवं बेदी कि शुद्धि कर अभिषेक, पूजन कर भगवान महावीर निर्वाणोत्सव दुखी मन से मनाया










































