शाजापुर के बालक देवराज का लिवर ट्रांसप्लांट कराएगी मध्‍य प्रदेश सरकार

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शाजापुर की कालापीपल तहसील के ढाबला धीर गांव के बालक देवराज मेवाड़ा का लिवर ट्रांसप्लांट कराने का निर्देश दिया है। रविवार को देवराज के पिता चुन्नीलाल से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी खर्च पर इलाज कराने का निर्णय लिया।

उन्होंने डाक्टरों से फोन पर बात की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि लिवर ट्रांसप्लांट की पूरी व्यवस्था की जाए। देवराज लिवर की विल्सन नामक बीमारी से पीड़ित है। चुन्नीलाल ने मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। दो पुत्रों का निधन लिवर की इस बीमारी के कारण ही हुआ है। तीसरा पुत्र देवराज भी इसी बीमारी से प्रभावित है। डाक्टरों का कहना है कि लिवर ट्रांसप्लांट से ही पुत्र की जान बचाई जा सकती है।

देवराज की मां सुनीता बाई लिवर देने के लिए तैयार है, लेकिन ट्रांसप्लांट कराने पर खर्च बहुत आता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि इलाज कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवराज मेवाड़ा का लिवर ट्रांसप्लांट सरकार द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों को भोपाल के निजी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि गरीब परिवारों की ऐसी कठिन परिस्थितियों में सहायता के लिए राज्य सरकार हमेशा सक्रिय और संवेदनशील रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here