कर्ज से परेशान होकर शाजापुर जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सांपखेड़ा निवासी पिता-पुत्री ने जहर खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक ईश्वर सिंह की पत्नी भी जहर खाकर जान देने वाली थी किंतु बेटे ने जहर की पुड़िया छीन ली, जिससे वह बच गई। जानकारी अनुसार खेती में साझेदार दोस्त द्वारा फसल के बराबर हिस्से-बाटे ना करने और कर्ज लौटाने से इनकार करने को लेकर परिवार परेशान था। इसे लेकर दो दिन पहले साझेदार से उनका विवाद भी हुआ था। इसी के बाद ईश्वर सिंह ने साझेदार को उसके माथे आत्महत्या कर लेने की बात भी कही थी।