किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सेवती में इसी ग्राम के मरार समाज के मुखिया को उसके मोहल्ले के एक व्यक्ति ने गले में कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया ।गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जगत राम पांचे 60 वर्ष ग्राम स्वती निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। हमलावर मीताराम खरे 43 वर्ष को किरनापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ विवाद के चलते समाज की बैठक में मीताराम को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया था। जिसके कारण मीताराम का समाज के लोगों से संबंध अलग हो गया था। जिसका जिम्मेदार वह जगतराम पांचे को मानता था और वह जगतराम पांचे से आपसी रंजिश बनाए हुए था। 11 फरवरी की शाम 7:00 बजे करीब जगतराम पांचे अपने मोहल्ले में ही शादी के कार्यक्रम में गया था और शादी वाले घर में बैठा था। तभी वहां पर मीताराम खरे कुल्हाड़ी लेकर आया और शादी वाले घर में बैठे जगतराम पांचे के गर्दन कनपटी पर सीताराम ने कुल्हाड़ी से दनादन वार कर दिया कुल्हाड़ी के वार से जगतराम गंभीर रूप से घायल हो गए ।










































