यदि आपकी अभी-अभी शादी हुई है या होने वाली है तो हनीमून के लिए नॉर्थ ईस्ट जाने का प्लान बना सकते हैं। IRCTC ने नॉर्थ ईस्ट की सैर करने वालों के लिए शानदार पैकेज लॉन्च किया है, जिसका फायदा नए जोड़े भी ले सकते हैं। IRCTC आगामी 30 नवंबर से हिमालयन ट्रायंगल टूर (Indian Railway Himalayan Triangle Tour) शुरू करने जा रहा है। इस टूर पैकेज से तक पर्यटकों को दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिंगपोंग, न्यू जलपाईगुड़ी सहित नार्थ ईस्ट के कई पर्यटक स्थलों की सैर कराई जाएगी।
6 दिन और 5 रात का होगा पैकेज
आईआरसीटीसी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह यात्रा पैकेज 6 दिन और 5 रात का होगा। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी भारत नीले पहाड़ों, हरी घाटियों और लाल नदी की भूमि है। पूर्वी हिमालय में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, वनस्पतियों और जीवों के कारण पर्यटकों को काफी पसंद आता है। दक्षिण एशिया का सबसे खूबसूरत इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन है। उत्तर-पूर्व की यात्रा पर्यटकों के लिए किसी स्वार्ग की अनुभूति के समान है।
ये है टूर पैकेज की पूरी डिटेल
– इस यात्रा पैकेज का नाम आईआरसीटीसी ने हिमालयन गोल्डन ट्रायंगल टूर दिया है।
– इन टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी दार्जिलिंग, कलिम्पोंग गंगटोक आदि स्थानों पर सैर कराई जाएगी
– यात्रियों को वेलकम ड्रिंक, मील प्लान में नाश्ता और खाना दिया जाएगा।
– इस टूर पैकेज में एक व्यक्ति का किराया 28630/ रुपए, यदि कपल या दो व्यक्ति जाते हैं तो किराया 21440/ रुपए , 4 लोगों के साथ एक व्यक्ति का किराया 22960/ रुपए निर्धारित हैं।
ऐसे कराई जाएगी पूरी यात्रा
पहले दिन बागडोगरा हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद कलिम्पोंग की सैर कराई जाएगी जो एक एक सुंदर हिल स्टेशन है, जिसकी पृष्ठभूमि में राजसी हिमालय और चारों ओर खुशनुमा सुंदर पहाड़ियां हैं। तीसरे दिन पर्यटक गंगटोक शहर से सोम्गो झील और बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल 52 किमी की आधे दिन की यात्रा शुरू करेंगे। रास्ते में हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए शाम तक वापस गंगटोक शहर लौटेंगे।










































