शादी के लिए लड़का देखने गई थी महिला, लग गया लॉकडाउन, फिर हुआ ऐसा कुछ

0

दुनियाभर में पिछले दो सालों से कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है। हर देश इसके खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई गई। इस तालाबंदी से लोगो के जीवन में कई बदलाव आए। अब चीन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला अनजान लड़के से मिलने उसके घर गई थीं। तभी शहर में लॉकडाउन लग गया। इस कारण महिला वहां फंस गई।

झेंगझौ शहर का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला चीन के झेंगझौ शहर का है। वांग नाम की महिला ने शंघाई के पत्रकारों को बताया कि वो एक व्यक्ति से मिलने गई थीं। तभी शहर में लॉकडाउन लग गया। इस कारण किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थीं। जिस कारण उसे मजबूरन अनजान लड़के के साथ रहना पड़ा। हालांकि इससे दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

शादी के लिए लड़का देखते गई थीं

वांग ने बताया कि उसके घरवाले शादी के लिए लड़के देख रहे हैं। जिनसे मिलने के लिए झेंगझौ शहर गई थीं। उनमें से एक ने उन्हें घर पर डिनर के लिए बुलाया था। वांग ने इन सभी दिनों के कई वीडियो भी बनाए। उन्होंने बताया कि कैसे वो शख्स खाना बनाता है। घर का सारा काम करता है। जब वांग सोती है। तब लैपटॉप लेकर ऑफिस का काम करता है।

खाना बनकर किया इंप्रेस

वांग ने कहा कि शख्स हर चीज में परफेक्ट है, लेकिन कम बोलता है। महिला को ज्यादा बोलने वाला पार्टनर चाहिए। उन्होंने कहा कि वो खाना अच्छा बनाता है। यही बात मुझे अच्छी लगी। ये शख्स मुझे पसंद आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here