शादी के 24 साल बाद सोहेल और सीमा होंगे अलग

0

फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह और बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान 24 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। दोनों अब अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रहे हैं। कपल के दो बेटे निर्वान और योहान हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीमा ने तलाक के फैसले के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब मुझे किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सीमा ने कहा, मैं अपनी जिंदगी को पॉजिटिव एंगल से देख रही हूं। मैंने अपने जीवन की पूरी नेगेटिविटी को पीछे छोड़ दिया है। अब मैं एक ऐसी जगह पहुंच गई हूं, जहां मुझे किसी भी चीज की परवाह नहीं है। हां, बस मेरे परिवार और दोस्तों को पता है कि मैं कौन हूं। अपने तलाक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे अब अपने जीवन में आगे बढ़ना है, इसीलिए मैंने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही मेरे इस फैसले के बारे में बच्चों को भी पता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here