वारासिवनी बुदबुदा कोचेवाही मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक रोहित खरे की मौत हो गई। जिसमें बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने मित्रों के साथ शाम को वाक के लिए पैदल घर से निकला था जो टहल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित खरे उम्र 23 वर्ष निवासी कोचेवाही बुधवार की शाम अपने मित्र सुनील कावरे और दीपक मानेश्वर के साथ संध्या भ्रमण के लिए घर से निकला था।
जो बुदबुदा से कोचेवाही मार्ग पर घूम रहा था इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के द्वारा मोटरसाइकिल से पैदल अपने मित्रों के साथ घूम रहे रोहित खरे को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी और फरार हो गया।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित दूर छिटककर जा गिरा व बेसुध हो गया वही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके साथी और परिचितों के द्वारा तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती किया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा जांच कर रोहित को मृत घोषित कर दिया।