शाम 6 बजे तक रहेगा किसान संगठनों का ग्रामीण भारत बंद, पंजाब में व्यापक असर

0

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान संगठनों का जमावड़ा लगा हुआ है। वह अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की जिद पर अड़े हुए हैं। हरियाणा की पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इंटरनेट की सेवा को भी बंद कर दिया है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एलान किया है कि 16 फरवरी को पूरा भारत बंद रहेगा। पंजाब और हरियाणा में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

संयुक्त किसान मोर्च ने इस भारत बंद को सफल बनाने के लिए दूसरे किसान संगठनों व किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की है। यह भारत बंद सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा। दरअसल, सैकड़ों की तादाद में किसान पंजाब से मार्च करते हुए दिल्ली की ओर जाने के लिए निकले थे। उनको दिल्ली से लगभग 200 किमी दूर अंबाला के पास हरियाणा की सीमा शुरू होते ही हरियाणा सुरक्षा बलों ने रोक दिया। किसान संगठनों के बैरीकेंडिग को तोड़ने की कोशिश को देख सुरक्षा बलों ने उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सुरक्षाबलों के बल प्रयोग के विरोध में इस भारत बंद का एलान किया है।

16 फरवरी को हड़ताल की वजह से कृषि गतिविधियां, निजी कार्यालय, गांव में दुकानें, ग्रामीण औद्योगिक व परिवहन की सुविधाएं बंद रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस का आना-जाना, न्यूज पेपर का वितरण, विवाह के कार्यक्रम, मेडिकल की दुकान, परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परेशान नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here