- Dhurandhar Failed To Break Jawan’s This Record: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ OTT पर भी धमाल मचा रही है। अब यह नेटफ्लिक्स पर टॉप बिंज वॉच सजेशन में से एक है। हैरानी की बात यह है कि तीन हफ्तों में 500 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी यह मूवी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है। तो चलिए जानते हैं आखिर वो कौन सा रिकॉर्ड है।
- ‘जवान’ के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर’
- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के ओटीटी पर दस्तक देने के बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे खत्म सा हो गया है। यह फिल्म भारत और दुनिया भर में हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जिसने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है। यह फिल्म भारत में अकेले 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि एक बड़ा बॉलीवुड रिकॉर्ड है जिसे धुरंधर नहीं तोड़ पाएगी। COVID के बाद की बॉलीवुड फिल्मों में शाहरुख खान की ‘जवान’ के नाम सबसे ज्यादा टिकट बिकने का रिकॉर्ड है, जो सभी वर्जन को मिलाकर लगभग 3.9 करोड़ था। दूसरी ओर ‘धुरंधर’ ने पूरे भारत में 3.55 करोड़ फुटफॉल दर्ज किए। इस मामले में ‘धुरंधर’ शाहरुख खान की ‘जवान’ से पीछे रह गई है।
- ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा सहित कई एक्टर्स देखने को मिले थे। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया था।








































