सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में फिल्म ‘पठान’ के एक इवेंट में ब्लू रिस्ट वॉच पहने हुए देखा गया था। शाहरुख की इस घड़ी की कीमत जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, 9 फरवरी को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ शाहरुख भी दिखाई दिए। इसमें शाहरुख ने ब्लू रिस्ट वॉच पहन रखी है, जो उन्होंने ‘पठान’ के इवेंट में भी पहनी थी।
शाहरुख ने पहनी थी लगभग 5 करोड़ की घड़ी
शाहरुख की इस ब्लू वॉच ने कई लोगों का ध्यान खींचा। वहीं कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर फैशन ब्लॉगिंग अकाउंट ‘डाइट सब्या’ से भी इसके बारे में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की है, जिसकी कीमत 4.98 करोड़ रुपए है। वहीं ‘Chrono24’ वेबसाइट के मुताबिक इस घड़ी की कीमत 4.7 करोड़ रुपए है।
घड़ी की कीमत जानकर शाहरुख के फैंस हुए हैरान
अब शाहरुख के फैंस इसकी कीमत जानकर हैरान हैं। उनका कहना है कि इस घड़ी की कीमत उतनी है, जितनी लोगों की जिंदगी भर की कमाई की भी नहीं होती है। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इतनी महंगी घड़ी लेने की क्या जरूरत थी। समय तो सारी घड़ी सेम ही बताती हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘पूरी लाइफ में भी मैं इतने पैसे नहीं कमा पाउंगा, जितनी की SRK घड़ी पहनते हैं।’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘इतने में तो मुंबई में एक फ्लैट आ जाता।’
शाहरुख हैं कई महंगी घड़ियों के मालिक
शाहरुख के पास कई महंगी घड़ियों के कलेक्शन हैं। रोलेक्स के मालिक होने से लेकर ऑडेमर्स पिगुएट को अपने कलेक्शन में जोड़ने तक, शाहरुख के पास जो घड़ियां हैं वो सारी एक्सक्लूसिव हैं। शाहरुख की सबसे महंगी घड़ियों की बात करें तो वो हैं, पाटेक फिलिप एक्वानॉट 5968 ए, जो 2 करोड़ की है। ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक ऑफशोर क्रोनोग्रफ, जो 39 लाख की है। रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना, जो 26 लाख की और टैग ह्यूअर मोनाको 69, जो 5 लाख 61 हजार की है।