शिमला-मसूरी से ज्यादा ठंडी दिल्ली:कोहरे की वजह से देशभर में 46 फ्लाइट्स डिले हुईं; पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट

0

देशभर में शीतलहर जारी है। माइनस तापमान वाले पहाड़ी इलाकों को छोड़कर देश के कई शहरों में पिछले 24 घंटों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिल्ली में शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंड रही। यहां का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3 और मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा राजस्थान के चुरू में 4 डिग्री सेल्सियस, कानुपर में 4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

ANI के मुताबिक, 7 जनवरी को यानी आज दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली 34 फ्लाइट्स डिले हुईं। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों से 12 फ्लाइट्स के समय में देरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here