21 जून को देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने वाला है। वैसे तो योग का अस्तित्व सदियों पुराना है, लेकिन आजकल इसका चलन काफी बढ़ गया है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। वहीं कोई भी खास दिन हो और इसमें बॉलीवुड पीछे रहे, ऐसा नहीं हो सकता। हर खास त्योहार और दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स इसमें जरूर शामिल रहते हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर डेली योग कर खुद को फिट रखते हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की वे हसीनाएं कौन सी हैं, जिन्होंने योग को अपना डेली रूटीन बना रखा है।
शिल्पा शेट्टी
योग और फिटनेस की बात हो तो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। शिल्पा शेट्टी 48 साल की उम्र में भी एक दम यंग और फिट दिखती हैं। उनकी इस खूबसूरती का राज योग ही है। वे इस उम्र में भी यंग स्टार्स को टक्कर देती हैं। वे हर दिन योग करती हैं और दूसरों को भी योग करने की सलाह देती हैं।