शिव साईं मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

0

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर मुख्यालय में दीपावली पर्व की धूम देखने को मिली। जहां घरों सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए ।इसी कड़ी में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर के शिव साईं मंदिर में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां भक्तगणों द्वारा 51हजार दीपक जलाकर मंदिर परिसर को रौशन किया गया। वही विधि विधान से भगवान साईं की पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर भारी तादाद में मंदिर पहुँचे श्रद्धालु भक्ति भाव मे लीन नजर आए। जहां भगवान साईं के दर्शन का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
वर्षो से चली आ रही परम्परा-पंडित तिवारी
आयोजन को लेकर की गई चर्चा के दौरान शिव साईं मंदिर के पुजारी, पंडित शिव शंकर तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष भक्तगणों द्वारा मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से रौशन किया जाता है। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मंदिर में 51हज़ार दीपक जलाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि भगवान साईं के जमाने में उन्होंने दीपावली पर्व पर दिए जलाने के लिए लोगों से तेल मांगा था। लेकिन उन्हें दीपक जलाने के लिए किसी ने तेल नहीं दिया था। इस पर भगवान साईं ने पानी से दिए जलाए थे। तब से लेकर आज तक उनके मंदिर में दीप जलाने की प्रथा चली आ रही है। जिसके तहत आज 51 हज़ार दीपों से मंदिर परिसर को रौशन कर वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here