भारतीय क्रिकेट टीम एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गयी है। इस दौरे में रोहित शर्मा , विराट कोहली सहित कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया किन खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारेगा। यह सवाल मुख्य कोच वी वी एस लक्ष्मण के लिए आसान नहीं होगा। इस दौरे पर अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन एकदिवसीय व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 में टीम की कप्तानी संभालेंगे। टीम के पास कोई नियमित सलामी बल्लेबाज इस दौरे पर नहीं है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। न्यूजीलैंड का दौरा कभी भी आसान नहीं होता। चयनकर्ताओं ने दौरे पर एक दो नहीं बल्कि 4 ऐसे बल्लेबाजों को भेजा है जिनके पास पारी की शुरुआत करने का अनुभव है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा जा सकता है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर की जिम्मेदारी निभाते हुए भी उन्होंने काफी अच्छा किया था। इसके अलावा एक अन्य बल्लेबाज हैं ईशान किशन। किशन भारतीय टीम में बतैर बैकअप सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते रहे हैं। रोहित और राहुल के रहते हुए भी उनको मौके दिए गए हैं। ईशान को कोच न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका दे सकते हैं। 19 टी20 मैच खेलकर उन्होंने 543 रन बनाए हैं.
इसके अलावा संजू सैमसन को न्यूजीलैंड में बतौर ओपनर मौका दिए जाने की उम्मीद ज्यादा नजर आती है। टीम में इस वक्त उनके पास सबसे ज्यादा अनुभव है और वह पावरप्ले ही नहीं इसके बाद भी तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। न्यूजीलैंड की तेज उछाल भरी पिचों पर सैमसन के पावर शॉट्स टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभभ पंत को टी20 विश्व कप से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में आजमाया था। तब वह मौके का वो फायदा नहीं उठा पाये। अब राहुल और रोहित के टीम में नहीं होने के बाद उनके ओपनिंग की उम्मीद बढ़ी है।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्युकमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।










































