शुभमन गिल की होगी वापसी, जानें आज के मैच में कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

0

DC vs GT Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली की टीम 2 मैच में दो जीत दर्ज कर चौथे पायदान पर है जबकि गुजरात की टीम 9वें पायदान पर है और उसे जीत का खाता खोलना है। गुजरात को पहले मुकाबले में पंजाब और दूसरे मुकाबले में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था।

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

पिछले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ मैच में उनकी वापसी हो सकती है। गिल की वापसी से कुमार कुशाग्र को बाहर बैठना पड़ेगा। गिल के वापस आने से टीम की सलामी जोड़ी फिर से प्रभावी होगी क्योंकि ये जोड़ी आईपीएल की सबसे सफल जोड़ी में से एक है। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में गुजरात की टीम ज्यादा बैलेंस नजर आ रही है। गेंदबाजी लाइनअप में टीम के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज हैं। स्पिन में भी टीम के पास राशिद खास जैसे धुरंधर गेंदबाज हैं।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस बार टीम को समीर रिजवी जैसा मैच विनर मिला है, जिसने बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई है। लेकिन टीम को केएल राहुल के योगदान का इंतजार है। राहुल शुरुआती दो मैच में असफल रहे हैं। इसके अलावा नीतीश राणा ने भी निराश किया है। अब अक्षर पटेल और बदानी पर निर्भर करता है कि उन्हें और कितने मौके मिलते हैं। गेंदबाजी में टीम अच्छा कर रही है। टीम के पास मुकेश चौधरी के अलावा लुंगी एन्गिडी, टी नटराज जैसे तेज गेंदबाजी का विकल्प है। इसके अलावा स्पिन में कुलदीप यादव और खुद कप्तान अक्षर पटेल का विकल्प दिल्ली के पास मौजूद है।

आज के मैच में गुजरात और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI Today)

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI Today)

केएल राहुल, पथुम निसांका, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here