शेयर बाजार फिर गया रिकॉर्ड हाई लेवल पर, 53000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स, 16000 के करीब निफ्टी

0

आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने आज फिर रिकॉर्ड हाई को छुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग आधा पर्सेंट की मजबूती है। सेंसेक्स 53000 के करीब पहुंच गया है जबकि निफ्टी 16000 का लेवल छूने के करीब है। निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में लगभग 1 पर्सेंट का उछाल है।

बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। बाजार को RIL जैसे दिग्गजों के शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी का सेंट्रल बैंकर फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी में क्या बदलाव आता है, सबकी नजर इसी पर टिकी है।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 200.3 अंक और निफ्टी 55.1 पॉइंट ऊपर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,842 के उच्चतम स्तर तक गया था। निफ्टी भी कारोबार की शुरुआत में जोरदार खरीदारी होने से 15,891 के हाई पर पहुंच गया था।

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज भी गिरावट है। अडाणी पावर के शेयर में 5%, अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में 5% और अडाणी टोटल गैस के शेयर में 5% की गिरावट है।

सोमवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 76.77 पॉइंट ऊपर 52,551.53 पर रहा था। निफ्टी 12.50 अंक की बढ़त के साथ 15,811.85 पॉइंट पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here