पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी बातों के कारण हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी को लेकर सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।
बीवी के बारे में उन्होंने कहा, कभी भी जब आपको वो सवाल करे, तो अपने हाथ को सीने करीब रखकर बांधे, सिर नीचे करें, जो आप लोग करते नहीं हैं। आपको कभी भी आगे बढ़कर कोई जवाब नहीं देना है। अगर जो आपकी बीवी सवाल करती है कि क्या ये बात ठीक है तो आपको कहना चाहिए, जी बिल्कुल ठीक है। अगर जो वो कहती हैं कि क्या ये ऐसा ही है, तो आपको कहना होता है जी ये ऐसा ही है। आपको अगर बीवी बोले दिन है तो आप भी कहिए, जी हां दिन है. अगर वो बोलती हैं रात है तो आपको भी कहना है हां रात है।
साथ ही कहा कि अगर जो आपने अपनी बीवी के सवाल करने पर जवाव नहीं दिया, तो वो चिढचिढ़ी हो जाएंगी। इसलिए उनको कभी भी जवाब नहीं देना है, बीवी की हां में हां मिलाते जाइए। उपरवाले ने उनको ऐसा बनाया है कि उनका दिमाग हमेशा चलता रहता है। अगर ऐसा नहीं होता तो हमारा घर नहीं बनता।