नगर के मूलना स्टेडियम परिसर स्थित श्रमजीवी वाटिका का नाम बदलकर मुलना वाटिका रखा गया है। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को नगरपालिका की टीम श्रमजीवी वाटिका पहुंची। जहां इस टीम ने दीवार पर जगह-जगह लिखे गए श्रमजीवी वाटिका के नाम पर पेंट कर उस वाटिका का नाम बदलकर मुलना वाटिका किया गया है। नपा प्रबंधन द्वारा उक्त वाटिका में आम लोगों की जरूरत के हिसाब से सुविधाओं का विस्तार किए जाने की बात कही गई है।
आपको बताएं कि इसके पूर्व इस वाटिका का नाम श्रमजीवी वाटिका रखा गया था। जहां लोगों के बैठने उठने कसरत करने आदि की व्यवस्था बनाई गई थी, वही वाटिका में तरह के पेड़ पौधे लगाकर उसे सुसज्जित बनाया गया था। जहां केवल एक विशेष गुट के लोग ही आते हैं और उस वाटिका का अधिपत्य केवल एक विशेष गुट के विशेष व्यक्ति के पास ऐसी आशंका जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमजीवी वाटिका का नाम बदलकर मुलना वाटिका किया है।
शासन ने वाटिका अधिग्रहण के दिए थे दिए थे निर्देश _ भारती ठाकुर
इस पूरे मामले को लेकर दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर ने बताया कि शासन ने नगरपलिका को श्रमजीवी वाटिका को अधिग्रहण करने के निर्देश दिए थे। जिनके निर्देशन पर ही श्रमजीवी वाटिका का नाम बदलकर मुलना वाटिका रखा गया है। जहां नगरपालिका जल्द ही आम लोगों की लिए सुविधाओं में विस्तार करेगी।