श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर में मनाई गई शरद पूर्णिमा पर्व

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर के अस्पताल कालोनी स्थित श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर में वैश्य महिला लालबर्रा इकाई के द्वारा बुधवार को शरद पूर्णिम एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महिला इकाई लालबर्रा की महिलाएं बुधवार की रात में श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर में एकत्रित हुए और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाये। जिसके बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने द्वारा एक से बढक़र एक गरबा नृत्यों की प्रस्तुती दी गई। वहीं रात १२ बजे के बाद खीर में अमृत वर्षा होने के बाद सभी को खीर का प्रसादी वितरण किया गया। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी को शरद पुर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शरद पुर्णिमा के अवसर पर घरों एवं मंदिरों में पूजा अर्चना कर खीर बनाई जाती है और इस खीर में रात १२ बजे के बाद अमृत वर्षा होती है जिसके बाद भगवान को भोग लगाने के बाद उसे प्रसादी के रूप में ग्रहण किया जाता है। साथ ही इस दिन गंगा घाटों में पहुंचकर गंगा स्नान कर धर्मलाभ अर्जित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here