श‍िवराज का निशाना, बोले- मध्‍य प्रदेश को बदनाम करते हैं कमल नाथ

0

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने कमल नाथ पर न‍िशाना साधा है। श‍िवराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमल नाथ मध्‍य प्रदेश का अपमान करते हैं।

कमलनाथ जी का ये प्रदेश है ही नहीं

उनको मध्यप्रदेश से लगाव है ही नहीं

उनका नरा मध्यप्रदेश में गड़ा ही नहीं है

वो मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं…

उन्होंने प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है।

कमलनाथ जी आप मध्यप्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं

श‍िवराज ने कहा कि कमल नाथ ने मध्‍य प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है। उन्‍होंने सवाल किया कि कमल नाथ जी आप मध्यप्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं ?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश कमलनाथ का राज्य नहीं है। अगर उन्हें मुझसे राजनीतिक बैर है तो आप मेरा अपमान करें। इस प्रदेश को आप चौपट करने की कोशिश करते थे। इन्होंने मध्य प्रदेश और देश का अपमान किया है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here