संगीतमय भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का श्रवण करने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

0

जिला सर्व ब्राम्हण समाज, ब्राम्हण समाज महिला मंडल और मां त्रिपुर सुंदरी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों में चैत नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन जयस्तंभ चौक स्थित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 24 मार्च शुक्रवार को सुकदेवजी का प्रकाट्य वरहा अवतार, कुंती स्तुति, भीम स्तुति, कपिल देवहुति संवाद का बखान किया गया।जिसमें कथावाचक आचार्य पंडित ब्रजराज शास्त्रीजी श्रीधाम अयोध्या के श्री मुखारबिंद द्वारा निरंतर कथावाचन किया जा रहा है। जिसे सुनकर उपस्थित बड़े श्रद्धालुओं का वर्ग पुण्यलाभ अर्जित कर रहा है।बताया गया कि आज 25 मार्च को धुव्र चरित्र, जड़भारत चरित्र, अजामिल प्रहलाद चरित्र, नरसिंग संवाद, वामन अवतार, 26 मार्च को श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 27 मार्च को श्रीकृष्ण बाल लीला, श्रीकृष्ण प्रस्तुति, कालिया मर्दन, चीर हरण लीला, गोवर्धन पूजा, 28 मार्च को महा रासलीला, श्रीकृष्ण मथुरागमन, उधव गोपी संवाद, श्री कृष्ण रूकमणि विवाह, 29 मार्च को सुदामा चरित्र, द्वारकालीला, श्रीकृष्ण उधव संवाद, कथा विश्राम इत्यादि का वर्णन महाराज द्वारा किया जाएगा। वही 30 मार्च को मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार, भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना की जाएगी। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर आयोजित कार्यक्रम का समापन किया जाएगा बताया जा रहा है कि प्रतिवर्ष यहां इसी तरह के धार्मिक आयोजन निरंतर किये जाते है। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता इसका लाभ लेने के लिये अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति कार्यक्रम स्थल पर प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रही है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश पाठक ने धर्म प्रेमी भक्तों से आव्हान किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here