आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए रविवार 5 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी ने विकास यात्रा की शुरुआत की। जहां संत रविदास जयंती के अवसर पर शुरू की गई इस विकास यात्रा के पूर्व ,नगर में आयोग अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल समीप स्थित संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान का सामूहिक आयोजन कर पीली झंडी दिखाकर विकास यात्रा निकाली। इसके पूर्व अपने उद्बोधन में आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से अपने उद्बोधन की शुरुआत की। जिन्होंने उनके कार्यकाल में कराई गई नसबंदी पर शब्दों के बाण चलाए तो वही श्रीमती गांधी के कार्यकाल में भील आदिवासियों सिंधियों और सरदारों पर काग्रेस के जमाने मे जुल्म होने की बात कही।
वही अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक बार फिर दानवीर स्व राणा हनुमान सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें दानवीर मानने से इनकार किया। जिन्होंने उनके नाम से हनुमान चौक के समीप बनाए जा रहे राणा हनुमान सिंह प्रवेश द्वार के निर्माण को तत्काल तोड़ने की बात कही
इतना ही नहीं उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार पर भी जमकर निशाना साधा, जिसने उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि मैं देखता हूं कि तू जिला पंचायत कैसे चलाता है । जिला पंचायत मेरे 26 सदस्य चलाएंगे
अपने उद्बोधन के दौरान विधायक विजेंद्र यह भी नहीं रुके जिन्होंने एक बार फिर वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल का नाम लिए बगैर कहा कि जिसके डीएनए में बीजेपी होगी, उसे ही पार्टी का टिकट मिलेगा। जो अपनी पार्टी का ना हो सका वह हमारा क्या होगा। उन्होंने आगे कहा कि राजा भोज की औलाद गौरीशंकर बिसेन को उसने पागल कहा है अब यह पागल उसे पागल करेगा।
इसके अलावा उन्होंने स्वयं विधानसभा चुनाव ना लड़ने की बात एक बार फिर से कहते हुए, पार्टी जिसे टिकट देगी उसे चुनाव जिताने की बात कही। वहीं उन्होंने छिंदवाड़ा, बालाघाट -सिवनी, और सिवनी लखनादौन की सभी 17 सीटों में कमल का फूल खिलाने और इन सभी 17 सीटों में कांग्रेस जीरो नंबर पर आने की बात कही तो वहीं उन्होंने इसी बीच अबकी बार 200 के पार का नारा भी बुलंद किया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है










































