बालाघाट केश शिल्पी सेन नाई समाज द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आराध्य देव संत शिरोमणि नंदा सेन जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई. जहाँ पुण्यतिथि विशेष पर जगह जगह विभिन्न कार्यकमो के आयोजन किए गए.सर्वप्रथम पुण्यतिथि विशेष पर सजातीय बंधुओ की प्रमुख उपस्थित मे केश शिल्पी सेन नाई समाज के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम सेन जी महाराज की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठान कर जलाभिषेक पंचतत्व किया.साथ ही मेवा मिष्ठान फल आदि का चढ़ाव कर समस्त पदाधिकारियों द्वारा बारी बारी से सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चना की गईं. जिसके उपरान्त उपस्थित सामाजिक बंधुओं क़ो सेन चौक में प्रसादी वितरण किया गया ,जहाँ से सभी पदाधिकारी प्रस्थान कर उद्योग नगरी गर्रा पहुँचे जहाँ स्थित रुकमणी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चन कर महा प्रसादी का वितरण किया गया.










































