संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

0

बाड़मेर के एक गांव में आठ महीने पहले ब्याही महिला की संदिगध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मृतका के ससुराल में शव का अंतिम संस्कार से पहले ही रोक लिया और उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आशंका है कि दहेज को लेकर इस महिला के साथ तीन-चार लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। जोधपुर के चौपासनी हाऊसिंह बोर्ड थाना में दहेज हत्या से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। वही मृतका से सामूहिक दुष्कर्म कर मार डालने का संदेह व्यक्त किया गया है।

जोधपुर पुलिस के अनुसार बाड़मेर निवासी 22 साल की लडक़ी की शादी सराणा गांव निवासी मेघसिंह राजपुरोहित के साथ आठ माह पहले हुई थी। लडक़ी के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को उसका जवाई मेघसिंह 11 दिसम्बर को घुमाने के बहाने जोधपुर लेकर आया था। रात 11 बजे उसकी पुत्री से बातचीत हुई थी। मगर अगले दिन लड़की के चाचा ने फोन पर जानकारी दी कि उसकी पुत्री का निधन हो गया है। उस वक्त लड़की का पिता गुजरात में था। जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी पुत्री के ससुराल वालों से बात करने का प्रयास किया, मगर उसे कोई जवाब नहीं मिला। उसे बताया गया कि उसकी पुत्री की मौत जोधपुर के शोभावतों की ढाणी स्थित एक घर पर पानी के टांके में डूबने से हुई है। ससुराल वाले शव को गुपचुप तरीके से बाड़मेर लेकर चले गए। उन्होंने ना तो पुलिस को इसकी सूचना दी और ना ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को टांका भी संदिग्ध लग रहा है, जिसमें महिला के डूबने संभावना नहीं बनती दिख रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका जवाई मेघसिंह लड़की को पसंद नहीं करता था। रिपोर्ट के अनुसार उसकी पुत्री 11 दिसम्बर को जोधपुर में जवाई मेघसिंह राजपुरोहित के अंकल के मकान पर थी। वहां पर पहले से ही मूलाराम मेघवाल, गोरधनराम एवं तीन चार अन्य लोग भी थे। इधर पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना है। लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है। शव को फिलहाल एमडीएमएच में रखा गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here