संदिग्ध स्थिति में घायल एक 25 वर्षीय लड़की को परसवाड़ा पुलिस ने जिला अस्पताल में किया भर्ती

0

परसवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अहमदपुर में घायल हालत में पड़ी एक लड़की को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। यह लड़की बोलने की स्थिति में नहीं है। जिसके सिर पैर मैं चोटे हैं इसके अलावा उसके मार्मिक अंग से रक्तस्राव होने से मामला और संदेहास्पद हो गया है। इस लड़की की उम्र करीब 25 वर्ष होने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को 12 बजे करीब यह लड़की घायल हालत में अहमदपुर में देखी गई थी। जिसे गांव वालों ने खाना भी खिलाएं । यह लड़की बोलने की स्थिति में नहीं थी। किंतु उसके सिर और पैर में चोटे थी। लड़की पंचायत भवन के पास बैठी हुई थी। शाम को यह लड़की अहमदपुर से कहीं नहीं जा पाई और उसे कोई लेने भी नहीं आया। तब ग्रामीणों ने इस लड़की के संबंध में परसवाड़ा थाने में सूचना दी थी। जहा से प्रधान आरक्षक गुलशन उइके, आरक्षक खिलेश्वरी पटले ग्राम अहमदपुर पहुंचे और इस लड़की को 108 एंबुलेंस से परसवाड़ा के शासकीय अस्पताल में लाकर भर्ती किए थे। जहां पर इस लड़की का उपचार किया गया वही गंदे कपड़े भी बदले गये। लड़की के सिर पैर में गंभीर चोटे होने के कारण उसे जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। परसवाड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक घरमचंद बघेले, महिला आरक्षक खिलेश्वरी पटले इस लड़की को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचे ।जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। लड़की की उम्र करीब 25 वर्ष है।जिसके सिर पैर मैं चोट के निशान है इसके अलावा इस लड़की के मार्मिक अंग से रक्तस्राव भी होने से मामला और संदेहास्पद बन गया है ऐसा ना हो कि इस लड़की के साथ कुछ गलत हरकते हुई हो फिलहाल यह लड़की जिला अस्पताल में भर्ती है और लड़की का इलाज किया जा रहा है। यह लड़की गूंगी नहीं है किंतु बोलने की स्थिति में भी नहीं है। यह लड़कीं किसी सदमे से बोल नही रही है। चिकित्सक के परीक्षण के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आने की संभावना है।

लड़की को चोटे होने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है -सहायक उपनिरीक्षक धरमचंद बघेले

इस लड़की को शासकीय अस्पताल परसवाड़ा से जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक धरमचंद बघेले ने बताया कि 3 अक्टूबर को ग्राम अहमदपुर के ग्रामीणों ने सूचना दी की पंचायत भवन के पास एक लड़की बैठी हुई है। इस सूचना पर पुलिस ग्राम अहमदपुर पहुंची और इस लड़की को शासकीय अस्पताल परसवाड़ा लाकर भर्ती किए थे।जहां इस लड़की का इलाज किया गया। लड़की को चोटे होने से उसे जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। यह लड़की बोल नहीं पा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here