वारासिवनी(पदमेश न्यूज)। नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना वारासिवनी से रामपायली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में गोपाल लांजेवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें पुलिस के द्वारा सिविल अस्पताल वारासिवनी में आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 वारासिवनी निवासी थानसिंह लांजेवार के दो पुत्र गोविंद लांजेवार और गोपाल लांजेवार है। जिनके द्वारा वार्ड नंबर 14 गंगोत्री में शंकर तालाब के सामने अपना पुश्तैनी कार्य हेयर सैलून की दुकान संचालित किया जाता है। जहां शनिवार को गोपाल पिता थानसिंग लांजेवार उम्र 24 वर्ष वार्ड न 2 वारासिवनी निवासी के द्वारा अपना हेयर सैलून खोला गया था। जहां से वह दोपहर करीब 1:30 बजे अपने घर खाना खाने के लिए हेयर सलून को बंद कर गया हुआ था। जिसके द्वारा घर में भोजन करने के उपरांत वारासिवनी से रामपायली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप में अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने के लिए जा रहा था तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टक्कर हो जाना बताया जा रहा है। जिसमें मौके पर वह बेशुसध हो गया जिसे संजीवनी 108 की मदद से सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती किया गया। जहां उसे डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर अस्पताल सुचना पुलिस थाना को दी गई। जिसमें पुलिस के द्वारा अस्पताल में उपस्थित होकर घटना की जानकारी लेकर शव का परीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत अस्पताल परिसर में स्थित शव विच्छेदन गृह में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
समय पर कभी 100 डायल 108 नहीं आती है – नरेन्द्र नागभीरे
पूर्व पार्षद नरेंद्र नागभीरे ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि यह दुर्घटना काफी दर्दनाक है वार्ड नंबर 2 का युवक था जो सड़क दुर्घटना में घायल होकर पेट्रोल पंप के सामने गिर पड़ा था। जहां मौके पर 100 डायल एवं संजीवनी 108 को फोन किया गया परंतु मौके पर काफी समय तक यह नहीं पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त युवक मौके पर करीब आधे घंटे तक पढ़ा रहा जहां करीब 100 मीटर दूर स्थित गिरी के मकान से पानी लाकर उसे पिलाया गया। यह स्थिति बहुत खराब है इसके पहले भी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक्सीडेंट हुआ था उसमें भी फोन किया गया था परंतु समय पर हंड्रेड डायल नहीं आने से एवं उपचार न मिलने से दिक्कत बनी हुई है। जबकि यह नगर की घटनाएं है तो ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति क्या होगी।
इनका कहना है
थाने में सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट रामपायली रोड पर हुआ है जहां मौके पर पहुंच कर देखें तो एक युवक जो तेज रफ्तार से आकर डिवाइडर से टक्कर होने से गिर पड़ा था जिसकी मौत हो चुकी थी मामले में आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम किया गया है मामले में जांच की जा रही है।









































