पदमेश न्यूज़,बालाघाट। बालाघाट नगर घने जंगलों से घिरा हुआ है जिसके चलते अक्सर वन्य प्राणी नगर के आसपास देखने को मिल जाते हैं।लेकिन बुधवार की दोपहर उस समय अफवाहाें को दौर तेजी से फैल गया जब किसी ने बालाघाट-बैहर मार्ग पर संचालित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झाड़ी में सड़ी-गली अवस्था में वन्यप्राणी बाघ के मृत पड़े होने की जानकारी दी।यह जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा डायल 112 पुलिस तक पहुंचाई गई, नगरीय क्षेत्र के अंदर बाघ के मृत होने की सूचना ने बड़े तेजी वन अमले के होश उड़ा दिए और आनन-फानन में वन अमला भी मौके पर पहुंच गया। लेकिन जब मौके की जांच की गई तो वहां पर बाघ का शव नहीं बल्कि एक जंगली बिल्ली का शव पाया गया
बाघ नहीं जंगली बिल्ली का है, शव
मौके पर पहुंच वन अमले ने जब मृत पड़े वन्यप्राणी के शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो पता चला कि यह शव बाघ का नहीं बल्कि जंगली बिल्ली का है, और काफी दिनों पुराना होने के चलते फुल गया है, जिससे उसे लोगों ने बाघ समझ लिया और बाघ के मृत होने की सूचना से अफवाहों का दौर भी शुरु हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद वन अमले ने जंगली बिल्ली के शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है।
चिकित्सीय प्रशिक्षण, कर किया गया अंतिम संस्कार
ज्ञात हो कि जिस स्थान पर जंगली बिल्ली का शव मिला है, वह स्थान नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 04 के साथ ही दक्षिण वन मंडल सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत आता है।यहां बरामद किया गए शव का वन अमले द्वारा चिकित्सीय प्ररीक्षण कराया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।वही मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया हैं। मामले के संबंध में सही जानकारी के लिए दक्षिण वन मंडल सामान्य की एसडीओ को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त करनी चाही गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया है।
बाघ का शव होने की मिली थी सूचना-हिमांशु
इस पूरे मामले को लेकर दुरभाष पर की गई चर्चा के दौरान दक्षिण वनपरिक्षेत्र (सामान्य) रेंजर हिमांशु राय,ने बताया कि सड़क किनारे बाघ का शव होने की सूचना पूरी तरह से गलत है, वहां पर जंगली बिल्ली का शव मिला है, जिसे बरामद किया गया है, चिकित्सक परीक्षण करवाकर मामले को विवेचना में लिया गया है, लोगों से अपील है कि पहले विस्तृत जानकारी ले ले इस तरह की अफवाह फैलाने से बचे।









































