सड़क दुर्घटना में घायल की मौत !

0

जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंडकी के हाई स्कूल के पास गुरुवार को देर शाम हुए हादसे में घायल निखिल मानेश्वर की गोंदिया के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भेंडारा निवासी 22 वर्षीय प्रदीप नागपुरे 20 वर्षीय पवन मसकरे दोनों एक बाइक में थे जो मेडकी जा रहे थे। और कोसरीटोला निवासी 35 वर्षीय राजवंशी पिता गणेश मानेश्वर 30 वर्षीय निखिल पिता उमेश मानेश्वर 9 वर्षीय प्रिंस पिता धनेश मानेश्वर 7 वर्षीय प्रिया पिता धनेश मानेश्वर यह चारों व्यक्ति एक बाइक मैं थे जो मेडकी से वारासिवनी की ओर आ रहे थे तभी दोनों बाइक की भिड़ंत हाई स्कूल के पास हो गई।

यह भिड़त इतनी जबरदस्त थी जिसमें प्रदीप नागपरे और पवन मसकरे की मौत हो गई थी। वही घायल राजवंती मानेश्वर निखिल मानेश्वर प्रिंस मानेश्वर प्रिया मानेश्वर का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जहां पर बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा निखिल मानेश्वर और बेटे प्रिंस मानेश्वर को गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार जारी था। वही राजवंशी मानेश्वर और प्रिया मानेश्वर का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। इस दौरान गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती निखिल पिता उमेश मानेश्वर की शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई वही प्रिंस मानेश्वर की स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात निखिल मानेश्वर का पार्थिव शरीर देर शाम तक उनके निज निवास पर पहुंचा जिनका देर रात्रि में स्थानीय मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here