सड़क दुर्घटना में पति की मौत: घायल पत्नी जिला जिला अस्पताल में भर्ती

0

बालाघाट/
जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र राज्य में तुमसर रोड पर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक धनेंद्र पिता अंजीलाल बिसेन 35 वर्ष ग्राम महाराजपुर थाना वारासिवनी निवासी है। इस दुर्घटना में घायल उनकी पत्नी श्रीमती रक्षा पति स्वर्गीय धनेंद्र बिसेन30 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेंद् बिसेन पत्नी रक्षा बिसेन के साथ नागपुर के संघर्ष नगर में रहकर वे किसी कंपनी ने काम करते थे। जिनमें दोनों बच्चे हैं और वे महाराजपुर में ही रहते है। 1 जनवरी को धनेंद्र बिसेन अपनी पत्नी रक्षा बिसेन के साथ मोटरसाइकिल में किसी आवश्यक काम से नागपुर से अपने घर ग्राम महाराजपुर आ रहे थे। शाम 6:00 बजे करीब तुमसर पार होने के बाद किसी व्यक्ति को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और धनेंद्र बिसेन और उनकी पत्नी रक्षा बिसेन दोनों मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए। इस दुर्घटना में धर्मेंद्र बिसेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल दोनों पति-पत्नी को तुमसर में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें भंडारा और भंडारा से नागपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। नागपुर में इलाज के दौरान धनेंद्र बिसेन की मौत हो गई। जिनकी लाश पोस्टमार्टम करवा कर 2 जनवरी को उनके गृह ग्राम महाराजपुर लाई गई वहीं घायल उनकी पत्नी रक्षा बिसेन को भी अंत्येष्टि में शामिल करने के लिए पाया गया था। धनेंद्र बिसेन की अंत्येष्टि होने के बाद 3 फरवरी को रक्षा बिसेन को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here