सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक अंकुश घायल

0

ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोंगलई से खारा रोड का दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से एक मोटरसाइकिल में सवार युवक घायल हो गया ।घायल युवक अंकुश पिता मूलचंद पारधी 26 वर्ष ग्राम खारा निवासी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है 24 दिसंबर को अंकुश ग्राम भानपुर भरवेली किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने गया था और वह 4:30 बजे करीब मोटरसाइकिल में अपने घर वापस हो रहा था ग्राम गोंगलई से खारा जाते समय गोंगलई के पास ही सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने अंकुश की मोटरसाइकिल पर पोस्ट मार दी दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकराने से मोटरसाइकिल सवार अंकुश पारधी घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here