सड़क हादसे में घायल हुए गजानन यादव

0

वारासिवनी शहर के बालाघाट मार्ग पर शनिवार की सुबह 7 बजे सड़क हादसे में गजानंद यादव घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी वारासिवनी गंगानगर बालाघाट निवासी गजानंद यादव उम्र 56 वर्ष वारासिवनी रेलवे स्टेशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

श्री यादव शनिवार की सुबह 7 बजे बालाघाट से वारासिवनी डियूटी पर आ रहा था तभी बालाघाट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर आस-पड़ोस के लोगों के द्वारा दौड़ कर उसे उठाया और तत्काल घटना की जानकारी 108 संजीवनी को दी गई जिसकी मदद से गजानंद यादव को शासकीय सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया वहां भी बिगड़ती स्थिति को देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here