सतना गोलीकांड : एसपी और कलेक्टर के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए माने परिजन

0

विधायक सिद्धार्थ कुशवाह के घर मृतक राजपति कुशवाहा के स्वजन को सांत्वना देने एसपी और कलेक्टर पहुंचे और फिर उन्हें 10 लाख रुपए का चेक और एक लाख रुपए कमद सौपे गए। उन्होंने मजिस्ट्रियल कार्रवाई और जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए, रातभर घर के बाहर ही रखा हुआ था राजपति का शव, ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने शव फ्रीजर में रखवाया।

इसके पहले राजपति कुशवाहा का शव परिजन लेने को तैयार नहीं थे, ज्यादा समय बीतने के कारण जहां शव खराब होने लगा। गांव के लोग शव से आ रही दुर्गंध से परेशान होकर यह कहने लगे थे कि प्रशासन के व्यक्ति ही उसका अंतिम संस्कार कर दें। बुधवार की सुबह जिले में आमद देने के बाद एसपी सतना धर्मवीर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ मृतक के गांव पहुंचे यहां उन्होंने हालात का न केवल जायजा लिया बल्कि एक बार पुनः सतना कंट्रोल रूम पहुंचकर परिवार को मनाने की रणनीति बनाते नजर आए। उधर पुलिस अब भी इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिजन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सिंहपुर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मृतक राजपति कुशवाहा ने खुद को गोली मार की आत्महत्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here