समंदर की सिकंदर इंडियन नेवी! Mazagon Dock ने दिया ड्रैगन को झटका, खरीदी ये श्रीलंकाई कंपनी

0

भारत की प्रमुख डिफेंस शिपबिल्डिंग कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने श्रीलंका में बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। कंपनी ने Colombo Dockyard में 51% हिस्सेदारी खरीदकर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय डील पूरी की है। इस कदम को हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

श्रीलंका में भारतीय डिफेंस कंपनी की एंट्री

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd (MDL) ने Colombo Dockyard PLC (CDPLC) में 51% हिस्सेदारी करीब 27 मिलियन डॉलर यानी करीब 250 करोड़ रुपये में खरीद ली है। यह कंपनी की पहली अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण डील है, जो भारत के शिपबिल्डिंग सेक्टर और नेवल डिफेंस के लिए अहम मानी जा रही है। इस डील के साथ Colombo Dockyard अब Mazagon Dock के ऑपरेशनल कंट्रोल में आ जाएगा, जिससे भारत की समुद्री क्षमता को विस्तार मिलेगा।

ड्रैगन के असर को काउंटर करने की रणनीति

यह अधिग्रहण सिर्फ कारोबारी नहीं बल्कि रणनीतिक भी है। श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट (Hambantota Port) पर पहले से चीन की मौजूदगी को देखते हुए भारत इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। Colombo Dockyard पर नियंत्रण भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी समुद्री उपस्थिति बढ़ाने और चीन के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here