समर और अनुपमा में होगी लड़ाई, परिवार को तोड़ने के लिए काव्‍या चलेगी नई चाल

0

Anupamaa Spoiler Alert 13 Jult 2021: स्‍टार प्‍लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा फैंस केदिलों पर छाया हुआ है। यह शो अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों की पसंद बन गया था और लगातार कई महीनों से यह सीरियल टीआरपी लिस्‍ट में टॉप पर बना हुआ है। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के लीड रोल वाले इस सीरियल में नया ट्विस्‍ट आने वाला है। अनुपमा की समर से लड़ाई होगी और दूसरी तरफ काव्‍या (Madalsa Sharma) परिवार को अनुपमा के खिलाफ करने के लिए नई चाल चलेगी। 

बता दें कि अनुपमा और वनराज के तलाक के बाद काव्‍या ने वनराज से शादी कर ली और वह घर में आ गई। जब से वह आई है तो अनुपमा के खिलाफ साजिश कर रही है। वह तभी से परिवार के लोगों को अनुपमा के खिलाफ करने में लगी है। पहले किंजल को उसने अनुपमा के खिलाफ भरा और अब वह अनुपमा के बेटे समर को अपनी साइड करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर काव्या बा संग अपन रिश्ते को मजबूत बनाने की जुगत में है। काव्या बा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगी।

वहीं दर्शकों ने देखा था कि अनुपमा की डांस एकेडमी तैयार हो गई है। अनुपमा के बेटे समर ने उसकी एकेडमी तैयार कराहै और अनुपमा ने वनराज को एकेमडी में ही कैफे खोलने का आइडिया दिया है। समर इस बात से परेशान है कि अनुपमा ने वनराज को डांस एकेडमी में ही कैफे खोलने का आइडिया क्‍यों दे दिया है। दर्शक देखेंगे कि इस बात को लेकर समर और अनुपमा के बीच खूब बहस होगी। वह पूछेगा कि वनराज ने कभी अनुपमा के सपनों की परवाह नहीं की तो अनुपमा उसके सपनों को पूरा करने में मदद क्‍यों कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here