पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के श्री जागेश्वर शिव मंदिर से भक्तों ने शिव बारात निकाली। इस शिव बारात में भगवान भोलेनाथ को दूल्हा बनाकर शिव गणों के साथ माता गौरा संग ब्याह रचाने पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकले। जिसमें हजारों शिवभक्तों के साथ पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल और विधायक विवेक पटेल भी शामिल हुए । जहाँ वे बारात में बज रहे बैंडबाजों की मधुर धुन पर भक्तों के साथ जमकर थिरके,शहर के मुख्य स्थानों से निकली शिव बारात में मुख्य आकर्षण महादेव के स्वरूप व उनके साथ भुत,प्रेत की फ ौज भस्म की होली खेलते हुए ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते नाचते हुए निकले। शहर में निकली इस शिव बारात का अनेकों जगह शिवभक्तों द्वारा पूजन अर्चन कर बारात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जहाँ जहाँ से भगवान भोलेनाथ की बारात गुजरी वह स्थल शिव भक्ति में रमा नजर आया। भगवान भोलेनाथ की यह बारात पुराने रामपायली मार्ग स्थित श्री जागेश्वर शिव मंदिर से निकाली गई जो गोलीबारी चौक, गाँधी चौक,आंबेडकर चौक,दुर्गा माता मंदिर,नेहरू चौक,जय स्तंभ चौक होते हुए नगरपालिका के सामने स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पहुंची। जहां भगवान शिव जी का माता पार्वती के साथ विवाह संपन्न हुआ।
शिव बरातियों पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
बारात पहुंचने के पश्चात समिति के द्वारा शिव की बरात में शामिल बरातियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान शिव की झांकी,भुत,प्रेत की आकर्षक झाकियों ने सजाई गई थीं। वहीं देवी जानरण के माध्यम से भगवान शिव के भजन प्रस्तुत किये जिसके बाद भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात भगवान शिव के साथ माता पार्वती का विवाह सम्पन्न किया गया ।
जागेश्वर शिव मंदिर से निकली शिव बारात
महाशिवरात्री पर्व के पावन अवसर पर नगर में स्थित जागेश्वर शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। जहाँ पूरे दिन भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसके बाद भगवान् शिव का अर्धनारीश्वर श्रृंगार कर महाआरती की गई। तत्पश्चात् शाम करीब ६ बजे भगवान भोले शंकर की बारात शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। इस दौरान शिव भक्त जमकर शिव भजनों पर झूमते नजर आयें।
शिव बारात मेंं जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शिव बारात शोभायात्रा में भगवान शिव की जीवन झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भगवान शिव के साथ भूत पिशाच और भगवान राम भगवान लक्ष्मण हनुमान जी चिम्पांड़ी की जीवंत झांकी भी इस शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जहां पर शिव भक्तों के द्वारा जमकर भगवान शिव के गीतों पर नृत्य किया गया। वहीं शस्त्र प्रदर्शन और आतिशबाजी प्रमुख रूप से की गई। जिसे देखने के लिए मार्गो और गलियों में लोगों की भीड़ उनके घरों के सामने लग गई। सभी इस शोभायात्रा शिव बारात को देखकर काफ ी प्रसन्न चित्त नजर आयें।
पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से हुआ विवाह
जागेश्वर शिव मंदिर से निकली भगवान शिव की शोभायात्रा शिव बारात नगर में करीब ३ घंटे पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद रात्रि में पंचमुखी शिव मंदिर पहुंची। जहां पर बारातीयों का घराती के रूप में उपस्थित शिव भक्तों ने भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न किया। विवाह संपन्न होने के बाद सभी शिवभक्तों ने भोजन किया।
आर्केस्ट्रा ने मचाई धूम
शिव पार्वती विवाह के दौरान पंचमुखी शिव मंदिर विवाह कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कान्हा म्यूजिकल ग्रुप सिवनी के द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी गई। जिसमें बाहर से आये कलाकारों के द्वारा एक से बढकर एक भगवान शिव भगवान कृष्ण वीर हनुमान सहित अन्य भक्ति गीतों एवं भजनो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं शिव पार्वती विवाह संपन्न होने पर बधाई गीत गाये गये। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में झांकी आकर्षण का केंद्र रही जो आर्केस्ट्रा गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति देते रहे जिसका उपस्थित जनों ने जमकर आनंद उठाया। इस विवाह स्थल पर आर्केस्ट्रा की प्रस्तुतियों पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल,विधायक विवेक पटेल सहित अन्य भी उपस्थित भक्तों के साथ थिरकते नजर आयें।
शिव बारात में यह हुये शामिल
शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम में बराती के रूप में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, विधायक विवेक पटेल, संदीप मिश्रा, विक्की ऐडे ,मनोज दांदरे ,सुदेश सोनी ,प्रबल जायसवाल, मिलिंद नगपुरे ,अभिषेक नेवारे ,हरी क्षिरसागर ,विजय सोहाने ,श्रीराम सोहाने ,चिंटू जैन, तनिस्क सोहाने ,कार्तिक सोहाने ,पंकज जैन, वीरेंद्र सोहाने ,कमलेश सोहाने ,भय्यु अग्रवाल,मोनू लिमजे, अभिषेक नेवारे, आकाश लोधे, विशाल लोधे ,अंकित लिमजे, अनूप चौरसिया सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधि सहित शिवभक्तों ने अपनी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई।
भगवान शिव से हमें सदैव सकारात्मक सोच मिलती है-विवेक पटेल
विधायक विवेक पटेल ने कहा की वारासिवनी नगर की एक अलग ही पहचना है। शिव की बारात से पूरा नगर भक्तिमय हो गया भगवान महादेव सभी के दुखों को हमेशा दूर करते है और सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करते है। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो देवधिदेव महादेव की कृपा से घर आंगन सर्वदा धन्य धान से भरा रहता है। भगवान शिव से हमें सदैव सकारात्मक सोच मिलती है।
भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव क्षेत्र में बना रहे-प्रदीप जायसवाल
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वारासिवनी में भगवान भोलेनाथ माता पार्वती का विवाह में इतनी बड़ी बारात और जन समुदाय को संभालना भोलेनाथ का ही काम है। समुद्र मंथन हुआ जिसमें से अमृत और विश दोनों निकले विश महादेव ने पिया अपने गले में धारण किया जिससे वह नीलकंठेश्वर कहलायें। विश की ऊष्मा इतनी ज्यादा थी कि उनके शरीर में गर्मी बढ़ रही थी जिसे वह शांत करने के लिए समुद्र में चले गये। जिसके लिए सभी भगवानों में केवल भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। क्योंकि गर्मी के समय प्यासे को यदि एक गिलास पानी पिलाओ तो वह मुंह से ना बोले मगर आत्मा से आशीर्वाद देता है उसी प्रकार भगवान शिव भी आशीर्वाद देते हैं। भगवान शिव माता पार्वती का आशीर्वाद हमारे क्षेत्र में सदैव बना रहे।












































