गौतम नगर थाना इलाके के नारियलखेड़ा में रहने वाले एमबीबीएस डाक्टर ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। फिलहाल वह संजीवनी क्लीनिक में सेवाएं दे रहे थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि मैं आर्थिक, मानसिक रूप से विफल होने के कारण इस तरह का कदम उठा रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें भी आर्थिक परेशानी का जिक्र है। लिखा है कि लगातार नुकसान के कारण आर्थिक रूप से टूट चुका हूं। जीवन-यापन करने में भी परेशानी होने लगी है। अपनी मौत के लिए भी उन्होंने स्वयं को जिम्मेदार बताया है। साथ ही इस मामले में स्वजनों को परेशान नहीं करने की भी बात लिखी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर किसी ने डा. राकेश के साथ धोखाधड़ी तो नहीं की। अभी इस मामले में डा. राकेश के स्वजनों के बयान नहीं लिए जा सके हैं।










































