सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी में की बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई

0

केंद्र सरकार ने डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा की अस्थिरता को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने शु्क्रवार को सोने पर आयात शुल्क 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। कहा कि गोल्ड के इंपोर्ट में उछाल से चालू खाते के घाटे पर दबाव पड़ रहा है। अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित आयात आज से प्रभावी होगा। भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यह अपनी मांग का एक बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है।

व्यापार घाटे में आया उछाल

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश के इंपोर्ट में तेज उछाल के कारण भारत का व्यापार घाटा मई 2022 में रिकॉर्ड 24.29 बिलियन डॉलर हो गया। यह पिछले साल इसी महीने में 6.53 बिलियन डॉलर था। आयात शुल्क में वृद्धि की घोषणा के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया में गोल्ड की कीमत 2% बढ़कर 51,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूट बढ़ाई गई

इसके अलावा सरकार ने हवाई जहाज के ईंधन और पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। केंद्र द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर तक एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। वहीं ईंधन एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 6 रुपए प्रति लीटर सेंट्रल एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी की वृद्धि की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here