सर्वर डाउन के चलते धीमा हुआ रजिस्ट्री कार्य

0

कलेक्ट्रेट स्थित पंजीयन कार्यालय में इन दिनों अपनी भूमि का पंजीयन कराने पहुंचने वाले आवेदक सर्वन डाउन की समस्या के चलते परेशान हो रहे हैं। ई-पोर्टल पर पंजीयन को लेकर की जाने वाली प्रक्रिया धीमी चल रही है, जिसके कारण कई आवेदकों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई आवेदक तो ऐसे हैं, जिन्हें सर्वर डाउन के कारण अगले दिन कार्यालय आना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दिनों शासन स्तर पर जमीन की रजिस्ट्री के लिए बने ई-पोर्टल के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण रजिस्ट्रियां धीमी रफ्तार से हो रही हैं।

सर्वर डाउन होने से सबसे ज्यादा समस्या उन ग्रामीणों को हो रही, जो मीलों दूर से रजिस्ट्री कराने कार्यालय पहुंच रहे हैं। आवेदक सुबह 10 बजे से कार्यालय के बाहर अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहते हैं। कई बार सुबह से आए आवेदकों को दोपहर बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। करीब दस दिनों से पंजीयन कार्यालय के सामने दर्जनों आवेदक अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बताया गया है कि सर्वर डाउन होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, विभाग का कहना है कि 1 अप्रैल 2023 से मप्र सरकार संपदा-2 लॉन्च करने जा रही है, जिसके लिए इन दिनों भोपाल मुख्यालय से पोर्टल के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसकी वजह से ये समस्या आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here