सर्व ब्राह्मण महिला मण्डल में वृद्धाश्रम में मनाई रंगपंचमी

0

होली का त्यौहार बडे बुजुर्गो के साथ मनाने इसी धारणा को विचार में रखते हुये सर्व ब्राह्मण महिला मण्डल ने भटेरा चौकी बालाघाट में स्थित वृ‌द्धाश्रम में रह रहे बुजर्गों के साथ रंगपंचमी (होली) का त्यौहार हर्षोउल्लास से मनाया। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित औऱ संरक्षक श्रीमती साधना गुप्ता द्वारा बुजुर्ग महिला पुरुषों को हर प्रकार के रंगों के ग़ुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जिसके उपरांत सभी बहनों द्वारा उनपर पुष्प वर्षा कर होली मनाई गयी।वही होली के गानों पर उनके साथ डांस किया गया। अंत में सभी बुजर्गो को स्वत्पहार का वितरण कर होली के रंगपंचमी
त्यौहार का समापन किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here