सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस

0

बीते कुछ समय से बॉलीवुड के शानदार एक्टर सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस भी लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने मार्च में सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। ईमेल गोल्डी बराड़ के नाम से भेजा गया था। इसमें अभिनेता के खिलाफ जान से मारने की धमकी दी गई थी।

यूके के स्टूडेंट ने भेजा था ईमेल

जानकारी के अनुसार इस आरोपी ने मार्च महीने में गोल्डी बरार के नाम से सलमान के करीबी को धमकी भरा ईमेल भेजा था। जिसमें सलमान खान को मारने की धमकी दी गई थी। इस ईमेल के बाद सलमान के दोस्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस इस शख्स की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अब तक पुलिस को इस शख्स की जानकारी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here