सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी घटी

0

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को गिरावट देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर, 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 280 रुपए की टूट के साथ 51,346 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में शुक्रवार को अक्टूबर, 2022 में डिलीवरी वाले सोने का दाम 51,626 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पांच दिसंबर, 2022 को डिलीवरी वाले सोने में 295 रुपए की गिरावट के साथ 51,590 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। शुक्रवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 51,885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर, 2022 में डिलीवरी वाली चांदी में 343 रुपए की गिरावट के साथ 58,027 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 58,370 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाली चांदी में 296 रुपए की टूट के साथ 59,140 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इससे पिछले सत्र में शुक्रवार को दिसंबर, 2022 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 59,436 रुपए रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here