सहायक उपनिरीक्षक मणिका तिवारी का हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन !

0

महिला पुलिस थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती मणिका शिव तिवारी की हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया। स्वर्गीय सहायक उपनिरीक्षक मणिका तिवारी व्यवहारशील और मिलनसार पुलिस अधिकारी थी।

2 माह पहले ही मणिका तिवारी प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत की गई थी और वह महिला पुलिस थाना में पदस्थ थी।

मणिका के पति अनिलकुमार तिवारी पुलिस मुख्यालय भोपाल में हाफ फोर्स में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। मणिका तिवारी गुजरी चौक स्थित पुलिस क्वार्टर में परिवार के साथ रहती थी।

बताया गया है कि 19 अगस्त को सुबह 7 बजे मणिका तिवारी के पति अनिल कुमार तिवारी भोपाल से बालाघाट अपने परिवार के पास आए थे। 20 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे मणिका अपने पति अनिल कुमार के साथ थी दोनों ने चाय पीये, घरेलू कामवाली बाई वह भी घर में किचन में काम कर रही थी। उस समय मणिका कमरे में बिस्तर में बैठ कर मोबाइल देख रही थी और मोबाइल देखते देखते अचानक वह नीचे गिर गई। कामवाली बाई ने उसे गिरते देखी और उसके पति अनिल तिवारी को आवाज दी। अनिल तिवारी ने मणिका को उठाकर बिस्तर में सुलाए ,उस समय मणिका बेहोश हो गई थी। अनिल तिवारी ने पड़ोसियों के सहयोग से मणिका को तुरंत जिला अस्पताल लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संभावना व्यक्त की गई है कि मणिका तिवारी की हृदय गति रुक जाने से निधन हुआ।

मणिका अपने पीछे एक 6 वर्ष की बेटी है और पति को छोड़ गई। उनके निधन की खबर सुनकर पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here