सहायक प्राध्यापकों ने आयोग अध्यक्ष से लगाई गुहार

0

अजाक्स संगठन से जुड़े अनुसूचित जाति जनजाति उच्च शिक्षा वर्ग के प्राध्यापक शनिवार की सुबह स्थानीय सर्किट हाउस में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुये जिनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त हो गई है उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त कर उन्हें आर्थिक लाभ दिलाए जाने की मांग की।

इसके संबंध में चर्चा करने पर अजाक्स संगठन उच्च शिक्षा विभाग प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार डोंगरे ने बताया कि बैकलॉग की भर्ती पूर्व में हुई थी। सहायक प्राध्यापक की उस भर्ती में जिन लोगों का चयन हुआ उनकी आज तक परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं हुई, कुछ ही लोगों की परिवीक्षा अवधि समाप्त हुई है। इसका क्राइट एरिया रहता है जिनका नेट या पीएचडी हो जाती है उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त हो जाती है। हमारे बहुत से ऐसे साथी है जिन्होंने पीएचडी कर ली है नेट भी कर लिया है लेकिन उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं हुई है जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन से यही मांग है ऐसे प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि को समाप्त कर जिस तारीख से उनकी परिविक्षा अवधि समाप्त हुई है उसी तारीख से उन्हें आर्थिक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here